फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: MLA shared the video of illegal recovery by police in Muzaffarnagar, SSP line hazir outpost in-charge and onstable

यूपी: विधायक ने शेयर किया पुलिस की अवैध वसूली का वीडियो,  एसएसपी ने चौकी इंचार्ज व सिपाही को किया लाइन हाजिर

Tue, 26 Apr 2022 10:48 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Apr 2022 10:48 AM IST
सार

रालोद विधानमंडल के नेता राजपाल बालियान ने जिले की पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। बुढ़ाना विधायक ने कहा कि गढ़ी चौकी से गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली हो रही है, अगर कोई व्यक्ति रुपये देने से मना करता है, तो बदसलूकी की जाती है। अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो धरने प्रदर्शन की चेतावनी  दी गई।

विज्ञापन
UP: MLA shared the video of illegal recovery by police in Muzaffarnagar, SSP line hazir outpost in-charge and onstable
पुलिस का वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में  रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र की गढ़ी सखावत पुलिस चौकी के इंचार्ज सचिन त्यागी पर क्षेत्र के लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है। मेरठ-करनाल हाईवे की वीडियो भी शेयर की गई है।

विज्ञापन


वहीं एसएसपी अभिषेक यादव ने बुढ़ाना की गढ़ी सखावतपुर चौकी के मेरठ करनाल हाइवे की वायरल हो रही  वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से चौकी इंचार्ज सचिन त्यागी और सिपाही सौरव को लाइन हाजिर कर दिया। सब इस्पेक्टर संजय कुमार को गढ़ी सखावतपुर चौकी इंचार्ज बनाया गया।
विज्ञापन


बुढ़ाना विधायक ने कहा कि गढ़ी चौकी से गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली हो रही है, अगर कोई व्यक्ति रुपये देने से मना करता है, तो बदसलूकी की जाती है। ट्रक चालकों को इस क्षेत्र से गुजरना मुश्किल हो गया है। विधायक ने डीजीपी, डीएम और एसएसपी को वीडियो शेयर की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी गई है कि मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो मेरठ-करनाल हाईवे पर क्षेत्र के लोगों के साथ बैठकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों से चौकी इंचार्ज की भूमिका और क्षेत्र में उनके विषय में जानकारी जुटाकर निष्पक्ष जांच की बात कही गई। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed