{"_id":"623f59b894e4df1d761bdfa0","slug":"up-minorities-commission-summoned-co-devband-news-mrt581877041","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी अल्पसंख्यक आयोग ने सीओ को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी अल्पसंख्यक आयोग ने सीओ को किया तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 मार्च को तत्कालीन सीओ को साक्ष्यों सहित पेश होने के निर्देश
जीशान हैदर की मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। थीतकी गांव निवासी शिया समुदाय के जीशान हैदर की मौत के मामले में जांच चल रही है। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग ने 28 मार्च को संबंधित क्षेत्राधिकारी को साक्ष्य सहित आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आयोग के सचिव शकील अहमद सिद्दीकी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भी भेजा है।
बीते वर्ष चार सितंबर को गोकशी की सूचना पर पुलिस थीतकी गांव के जंगल में छापा मारने पहुंची थी। यहां गांव निवासी शिया समुदाय के जीशान हैदर गोली लगने से घायल हो गए थे। जिनकी उपचार के लिए मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी अफरोज ने केंद्र व राज्य सरकार सहित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में इंसाफ की गुहार लगाते हुए तीन उपनिरीक्षकों सहित 13 पुलिसकर्मियों पर पति को घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। तभी से इस मामले में कार्रवाई चल रही है। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग ने तत्कालीन सीओ रजनीश कुमार को 28 मार्च को साक्ष्यों सहित आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मृतक जीशान के तहेरे भाई पूर्व राज्यमंत्री सैयद ईसा रजा ने बताया कि सीओ के पेश होने से संबंधित आयोग का पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है। कहा कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा। उनकी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।