फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: In Muzaffarnagar, the entire family including a three-year-old boy turned out to be HIV positive

UP: मुजफ्फरनगर में तीन साल के बालक समेत पूरा परिवार निकला एचआईवी पॉजिटिव, शिविर में रक्तदान किया तो पता चला

Fri, 31 Oct 2025 07:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 31 Oct 2025 07:05 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: कुछ दिन पहले शहर में रक्तदान शिविर लगाया गया था। एकत्र हुए रक्त को प्रयोग करने से पहले पूरी जांच की जाती है। इस जांच में युवक की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आई। उसकी पत्नी और बच्चे की जांच की तो वे भी संक्रमित मिले। पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
UP: In Muzaffarnagar, the entire family including a three-year-old boy turned out to be HIV positive
एचआईवी संक्रमण। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक बच्चे सहित परिवार के तीन सदस्यों में एचआईवी पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। रक्तदान के बाद खून की जांच में परिवार के एक सदस्य के पॉजिटिव पाए जाने पर मामला सामने आया। पत्नी और तीन वर्षीय बेटा भी जांच में संक्रमित पाए गए। वहीं एक अन्य एचआईवी पॉजिटिव दंपती के नवजात बच्चे की मौत हो गई। जिला अस्पताल में 2004 में एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर की शुरुआत की गई थी। तब से जनपद में 3500 से अधिक एचआईवी पॉजिटिव मरीजों का पंजीकरण कर उपचार प्रारंभ किया जा चुका है।
विज्ञापन

 

पिछले दिनों एक शिविर में रक्तदान के बाद जांच की गई तो एक व्यक्ति का खून एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित व्यक्ति सहित उसकी पत्नी और बच्चे की भी जांच कराई। इसमें तीनों पॉजिटिव पाए गए। परिवार में ये तीनों ही हैं। सभी का जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर पर उपचार शुरू कराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित माता-पिता के नवजात शिशु की मौत
मेडिकल कॉलेज मेरठ में संक्रमित माता-पिता के छह दिन के शिशु की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर में उपचाराधीन एचआईवी पॉजिटिव महिला को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजा गया था। महिला ने एक शिशु को जन्म दिया था। जिसकी हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज की नर्सरी में भर्ती कराया गया। 
करीब छह दिन उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना एआरटी सेंटर पर पहुंची तो मामले की जांच शुरू की गई। नवजात के पिता का कहना है कि चिकित्सकों के मुताबिक सांस की नली में दिक्कत के कारण मौत हुई।

ये भी देखें...
मनीष हत्याकांड: 'सबको बता दूंगा तुम दोनों 'गे' हो', लोकलाज के डर से दो दोस्तों ने मार डाला, एक आरोपी 65 साल का    
 
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी जरूरी
जिला अस्पताल एआरटी सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुजीबुर्रहमान का कहना है कि एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पॉजिटिव पाए जाने पर एआरटी सेंटर पर पंजीकरण कराकर उपचार कराना जरूरी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed