फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Farmer dies in bull attack in Muzaffarnagar, two women including wife serious

आवारा पशुओं का आतंक: मुजफ्फरनगर में सांड के हमले में किसान की मौत, पत्नी समेत दो महिलाएं गंभीर

Sat, 09 Dec 2023 08:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Dec 2023 08:03 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं ने आतंक फैलाया हुआ है। मुजफ्फरनगर के जानसठ में सांड ने किसान पर हमला कर दिया। इससे किसान की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी व अन्य महिला घायल हो गई।

विज्ञापन
UP: Farmer dies in bull attack in Muzaffarnagar, two women including wife serious
किसान की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आवारा गोवंशीय पशु जानलेवा साबित हो रहे हैं। मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ थानाक्षेत्र में भंडूर गांव में गन्ना छिलाई कर रहे परिवार पर सांड ने हमला बोल दिया। गंभीर घायल किसान सतीश सैनी की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर घायल हो गई है। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में गम का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन


सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भंडूर  निवासी  किसान सतीश सैनी (50) पुत्र मंगू अपनी पत्नी माया व छोटे भाई संत कुमार की पत्नी कुंता के साथ शनिवार को अपने खेतों में गन्ना छील रहे थे। इसी दौरान खेत में आवारा सांड घूमता हुआ पहुंच गया।
विज्ञापन

आवारा सांड ने गन्ना छिलाई कर रहे परिवार पर  हमला कर दिया। हमले में किसान सतीश सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के लिए आई जेठानी और देवरानी गंभीर रूप से घायल हो गई।

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर दौड़े और बामुश्किल सांड को मौके से भगाया। इसके बाद परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल में ले गए। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। दोनों महिलाओं की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। किसान की मौत से परिवार में गम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed