{"_id":"698d617674b59e5f22057f84","slug":"up-encounter-in-muzaffarnagar-reward-worth-rs-50-000-piled-up-two-policemen-injured-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल; एसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल; एसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली
Thu, 12 Feb 2026 10:43 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:43 AM IST
सार
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच फायरिंग में बदमाश अमजद मारा गया। वहीं दरोगा और सिपाही घायल हो गए। बदमाश अमजद पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, बिजनौर समेत कई जिलों में करीब 40 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
Criminal killed in encounter: यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित बुढ़ाना में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अमजद मारा गया। दरोगा संदीप और सिपाही अशफाक घायल हुए हैं। एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। वहीं बदमाश का साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
एसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे बुढ़ाना में थाना बुढ़ाना, थाना तितावी और थाना शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाशों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने अचानक फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसोली का रहने वाला अमजद घायल हो गया, जबकि उसका साथी भाग गया। बदमाश से एक पिस्टल और कार्बाइन बरामद हुई है।
घायल अमजद को बुढ़ाना सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह अन्तर्राज्यीय स्तर का अपराधी था। उसके विरुद्ध मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद समेत कई जिलों में हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में लगभग 40 मुकदमे दर्ज हैं। वह बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज लूट के दो मामलों में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ में बुढ़ाना कोतवाली के दरोगा संदीप और सिपाही अशफाक घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात आदित्य बंसल की बुलेटप्रूफ जैकेट और उनकी गाड़ी में गोली लगी है। पुलिस ने कुछ जेवर एवं अन्य दस्तावेज भी बदमाश के पास से बरामद किए हैं।