{"_id":"61e5283236557b5456512d1b","slug":"up-election-2022-ticket-battle-between-two-brothers-reached-an-exciting-turn-in-muzaffarnagar-claiming-the-same-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022 : मुजफ्फरनगर में रोमांचक मोड़ पर पहुंची दो भाइयों के बीच टिकट की जंग, एक ही सीट पर ठोंक रहे दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022 : मुजफ्फरनगर में रोमांचक मोड़ पर पहुंची दो भाइयों के बीच टिकट की जंग, एक ही सीट पर ठोंक रहे दावेदारी
Mon, 17 Jan 2022 02:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:01 PM IST
सार
दोनों भाई अपने अपने टिकट के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि इस बार सौरव उर्फ बंटी पर रालोद दांव खेल सकता है।
विज्ञापन
गौरव स्वरूप और सौरव स्वरूप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सियासी उठापटक जारी है वहीं प्रत्याशियों से जुड़े अलग-अलग किस्से भी राजनीति में सामने आ रहे हैं। कहीं राजनीति ने जुड़वा भाइयों की राहे अलग की तो कहीं एक ही सीट पर दो भाइयों ने दावेदारी ठोक डाली है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा सीट पर कुछ ऐसा ही हाल सामने आया है।
विज्ञापन
सदर विधानसभा सीट से गठबंधन के टिकट को लेकर मारामारी मची हुई है। पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप के बेटे गौरव स्वरूप और सौरव स्वरूप टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
गौरव स्वरूप दो बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं । 2016 के उपचुनाव और 2017 के मुख्य चुनाव में उन्हें प्रत्याशी बनाया गया था। दोनों ही चुनाव में हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
इस बार शहर सीट रालोद के हिस्से में आई है। दोनों भाई अपने अपने टिकट के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। यह भी माना जा रहा है कि इस बार सौरव उर्फ बंटी पर रालोद दांव खेल सकता है।