{"_id":"61a28a2ab007f537b362f31e","slug":"up-election-2022-soon-there-will-be-seat-sharing-between-samajwadi-party-and-rld","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: सपा-रालोद के दावों से दोनों के बीच उलझ रहा सीटों का गणित, जल्द होगी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: सपा-रालोद के दावों से दोनों के बीच उलझ रहा सीटों का गणित, जल्द होगी घोषणा
Sun, 28 Nov 2021 01:12 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:12 AM IST
सार
सपा और रालोद के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर रस्साकशी चल रही है। वहीं चरथावल सीट पर सबसे ज्यादा खींचतान है। रालोद ने पैंतरा बदल लिया है।
विज्ञापन
जयंत चौधरी व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा और रालोद के गठबंधन की सिर्फ घोषणा होनी बाकी है। सात दिसंबर को मेरठ की साझा रैली की तैयारी शुरू हो गई है। जिले की सीटों के बंटवारे में रस्साकशी जारी है। चरथावल सीट पर सबसे ज्यादा खींचतान है। रालोद ने पैंतरा बदल लिया है। चरथावल के बदले गठबंधन में खतौली, सदर, बुढ़ाना और सुरक्षित सीट पुरकाजी पर दावा कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा के खिलाफ चुनाव लडऩे के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विपक्ष के मजबूत गठजोड़ की तैयारी में है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद मुख्य सहयोगी रहेगा, जिसके साथ सीटों के बंटवारे का गणित उलझा हुआ है। मेरठ में सात दिसंबर को होने वाली संयुक्त रैली से पहले समीकरण साफ करने की जद्दोजहद चल रही है। रालोद के नया दांव चला है। जिले की चरथावल सीट अगर सपा के हिस्से में जाती है तो रालोद बुढ़ाना, सदर, खतौली और सुरक्षित सीट पुरकाजी पर दावेदारी करेगा। सबसे अहम बात यह है कि अभी तक रालोद सदर और खतौली सीट लेने से पीछे हट रहा था। लेकिन अगर रालोद को चरथावल सीट मिलती है तो दावा सिर्फ बुढ़ाना, चरथावल और पुरकाजी में ही सिमट जाएगा। उधर, सपा के रणनीतिकार भी शीर्ष नेतृत्व को अपना गणित समझा रहे हैं। सपा का सबसे मजबूत दावा चरथावल और मीरापुर सीट पर है। साथ ही सदर सीट के लिए भी जद्दोजहद है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन
दो सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार
चरथावल से अगर पूर्व विधायक पंकज मलिक ने चुनाव लड़ा तो खतौली से मुस्लिम उम्मीदवार का विकल्प खुल सकता है। गठबंधन की मंशा है कि थानाभवन सहित दो सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरने की है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
रालोद के सिंबल पर उतरेंगे सपा प्रत्याशी
रालोद को अगर गठबंधन में सीटें ज्यादा भी मिल गई तो प्रत्याशी सपा के लड़ाने होंगे। सपा नेतृत्व का प्रयास है कि मुजफ्फरनगर में कम से कम चार प्रत्याशी सपा के चुनाव मैदान में उतरे। इनमें मीरापुर सीट से चंदन चौहान का दावा मजबूत माना जा रहा है। हालांकि दोनों दलों के स्थानीय नेता शीर्ष नेतृत्व के सामने अपने-अपने तर्क रख रहे हैं।