{"_id":"61f572f970e42776f41fa7e0","slug":"up-election-2022-rakesh-tikait-said-that-farmers-will-never-forget-the-old-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अमित शाह के दौरे पर टिकैत का ट्वीट, बोले- पिछले साल के इन दिनों को किसान कभी नहीं भूलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अमित शाह के दौरे पर टिकैत का ट्वीट, बोले- पिछले साल के इन दिनों को किसान कभी नहीं भूलेंगे
Sat, 29 Jan 2022 10:31 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:31 PM IST
सार
राकेश टिकैत ने गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि किसान पिछले साल के इन दिनों को कभी नहीं भूल पाएंगे। बिना नाम लिए उन्होंने जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पिछले साल के इन दिनों को किसान कभी नहीं भूल सकेंगे। आंदोलन में किसानों ने सात सौ से अधिक अपनों को खोया है। एमएसपी पर गारंटी कानून की लड़ाई जारी है और जारी रहेगी। किसानों को उनका अधिकार दिलाए जाने तक संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह जिले में पहुंचे थे। इसी दौरान ट्वीट कर टिकैत ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सात सौ अपनों को खोया है। पिछले साल के यह दिन कैसे भुलाए जा सकते हैं। एमएसपी किसानों की रीढ़ और किसान चाहते हैं कि खेती का भविष्य बचाने के लिए एमएसपी गारंटी कानून बनना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा
विज्ञापन
उन्होंने कहा हिटलरशाही के दम पर आंदोलन खत्म करने का जो हर संभव षडयंत्र रचते हो, वे देश के नौजवानों, किसानों, मजदूरों और आदिवासियों के हित की बात कैसे कर सकते हैं। देश के किसान मजदूरों को वो 28 जनवरी भी याद है और वह रात जब अन्नदाता के विश्वास पर गहरा विश्वासघास किया गया था।
यह भी पढ़ें: UP election 2022 : मुजफ्फरनगर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कहा-पश्चिम की जनता से पूछने आया हूं, क्या दंगे भूल गए
केंद्र सरकार एक तरफ जैविक खेती को प्रोत्साहन दे रही है और दूसरी तरफ विदेशों से जीएम खाद्यान्न के आयात को हरी झंडी दे रही है। नीतियों में असमानता को लेकर संशय है।