फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime: police have arrested three accused in case of sexual assault on teenager

खौफनाक: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, तीन आरोपी दबोचे

Thu, 31 Mar 2022 06:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Mar 2022 06:17 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म की एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई। वहीं वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और तीन आोपियों को दबोच लिया। 

विज्ञापन
UP Crime: police have arrested three accused in case of sexual assault on teenager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर आरोपियों ने वीडियो बना ली। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव में 26 मार्च को किशोरी को जंगल में ले जाकर दो युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया और एक आरोपी जावेद ने वीडियो बनाई। 30 मार्च की देर रात किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म की वीडियो गांव में वायरल हुई, तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इसके बाद मामला पीड़िता के परिजनों तक पहुंच गया। वहीं रात में ही परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंच गए। वीडियो वायरल होने के बाद किरकिरी से बचने के लिए पुलिस ने आनन-फानन रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिलचस्प मामला: पत्नी के लिए रिश्तेदार पर हुआ शक, फिर नकली नोटों के सहारे रची बड़ी साजिश, पर खुद ही फंस गया, पढ़ें पूरी कहानी

पुलिस ने कुल्हेड़ी निवासी नावेद, सादिक और जावेद के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। थाना प्रभारी आशुतोष ने बताया कि घटना का वीडियो देखकर बुधवार रात में ही घटना की सूचना मिली थी। उधर, सीओ सदर हेमंत कुमार ने थाने पहुंचकर आरोपिययों से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: भयावह: आग लगने से मची भगदड़, धुएं से घुटने लगा दम, बेहोश होकर गिरे कर्मचारी, देखिए मौके की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed