UP: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे थे 32 लाख, अब दबोचे गए चार आरोपी
पुलिस ने एक गिरोह के चार आरोपियों को दबोचा है। आरोपी सरकारी नौकरी दिकाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर चुके थे।
विस्तार
सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्होंने छह युवकों को बाकायदा लखनऊ ले जाकर डाकखाने में काम दिलाया और 32 लाख ठग लिए। फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने की पोल खुली तो पीड़ितों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
मुजफ्फरनगर में एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने थाना सिविल लाइन में पत्रकारों को बताया कि सरकुलर रोड पर अंकुर शर्मा सीएम क्लासेस के नाम से कोचिंग सेंटर चलाता था। सेंटर संचालक के पास इंद्रा नगर लखनऊ निवासी राशिद आकर मिला और उसने युवकों को सिंचाई, डाक, भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने के बारे में बातचीत की। शत प्रतिशत नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया, तब छह युवकों ने राशिद से संपर्क किया। इसके बाद ठगी की गई।
इस तरह की ठगी
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना राशिद है। विश्वास कराने के लिए ठग गिरोह ने सभी युवकों से रकम लेने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। उन्हें लखनऊ हजरतगंज डाकखाने में ले गए। वहां सभी को नौकरी पर रखवा दिया। यह संविदा की एक माह की नौकरी थी। समय समाप्त होने पर पता चला तो ठगी की पोल खुल गई। राशिद युवकों को फंसाता था। रोहित फर्जी कागजात बनाता था। लक्खी और अंकित ने ट्रेनिंग के नाम पर युवकों को एक माह की संविदा की नौकरी पर हजरतगंज डाकखाने में रखवा दिया। पीड़ित युवकों के खाते में बतौर वेतन कुछ रकम भी डाली। यह गिरोह मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मैनपुरी, एटा आदि क्षेत्रों में सक्रिय था।
यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: जेल में मुनीर, आखिर कौन चला रहा इंस्टाग्राम, फांसी की सजा के बाद भी की गई पोस्ट
इनसे की धोखाधड़ी
- तनमय पंवार, निवासी नंगला खेपड़, थाना मीरापुर से 5.40 लाख वसूले।
- हितेश कुमार, निवासी हाशमपुर, थाना रामराज से साढ़े छह लाख।
- हिमांशु तोमर, निवासी हाशमपुर, थाना रामराज से साढ़े चार लाख।
- अनिल कुमार, निवासी खलवाडा, खतौली से साढ़े चार लाख।
- अकुंश, निवासी गगौल, परतापुर मेरठ से छह लाख।
- शिवम गर्ग, निवासी वकील रोड, नई मंडी मुजफ्फरनगर से सात लाख।
यह भी पढ़ें: NIA अफसर मर्डर केस: जेल में रातभर करवट बदलता रहा रैय्यान, कातिल मुनीर का है ऐसा हाल, कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा
ये हुए गिरफ्तार
- मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मद नत्थू, निवासी इंद्रानगर लखनऊ।
- रोहित पुत्र राजकुमार, निवासी मछली फाटक कालोनी, ठाकुरगंज लखनऊ।
- लक्खी पांडेय पुत्र आनंद पांडेय, निवासी टूडा कॉलोनी, तेज बाग, थाना पीजीआई लखनऊ।
- अंकित वर्मा पुत्र संतराम वर्मा, निवासी ग्राम करपिया, थाना मंसूरी, बाराबंकी।