फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP by-election: Khatauli divided into five zones and 24 sectors, know the program from nomination to counting

यूपी उपचुनाव: पांच जोन और 24 सेक्टरों में बांटा खतौली, यहां जानें- नामांकन से मतगणना तक का कार्यक्रम

Tue, 08 Nov 2022 11:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Nov 2022 11:25 PM IST
सार

यूपी उपचुनाव : मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली को पांच जोन और 24 सेक्टरों में बांटा गया है। यहां जानिए नामांकन से मतगणना तक का पूरा कार्यक्रम।

विज्ञापन
UP by-election: Khatauli divided into five zones and 24 sectors, know the program from nomination to counting
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

UP by-election : चुनाव आयोग ने खतौली विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू हो गई है। खतौली को पांच जोन और 28 सेक्टरों में बांटा गया है। विधानसभा क्षेत्र में 369 बूथ हैं। 171 मतदान केंद्र हैं और 3,12,340 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। 

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के लोकवाणी सभाकक्ष में पत्रकारों से बातचीत में डीएम सीबी सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसी के साथ ही जिले में चुनाव आदर्श आचार संहिता लग गई है। जिले के सभी स्थानों से प्रचार सामग्री हटाई जा रही है। इसके लिए खतौली क्षेत्र व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। पोस्टर, बैनर, होर्डिंग हटाने का काम तेजी से चलेगा। खतौली के एसडीएम चुनाव अधिकारी रहेंगे। दो तहसीलदार एआरओ बनाए गए हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर खतौली विधानसभा क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया है। एसडीएम और एडीएम स्तर के अधिकारी जोन इंचार्ज होंगे। 26 सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक सेक्टर पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाया गया है। एसएसपी विनीत जायसवाल, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त अरविंद मिश्रा, सीडीओ संदीप भागिया आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: अफसरों के तेवर सख्त, उतरवाए नेताओं के होर्डिंग-पोस्टर, जिले की ये तस्वीरें बनीं गवाह

नामांकन से मतगणना तक का कार्यक्रम
नामांकन:                      10 नवंबर से 
अंतिम दिन:                   17 नवंबर
नामांकन पत्रो की जांच:   18 नवंबर
नाम वापसी:                  21 नवंबर
मतदान:                        5 दिसंबर
मतगणना:                     8 दिसंबर
 

यह भी पढ़ें: यूपी में गठबंधन की रणनीति तय: चौधरी जयंत ने साफ की तस्वीर, एक सीट पर RLD तो दो पर मिलकर लड़ेंगे चुनाव

दो आब्जर्वर किए गए तैनात
खतौली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने दो आब्जर्वर तैनात किए हैं। इनमें आईपीएस राजकृष्ण प्रुथी एवं राजेंद्र कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed