{"_id":"698ce87d2edf7dea2e07cee0","slug":"up-budget-muzaffarnagar-news-c-28-1-smrt1010-146629-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होगा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होगा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रदेश सरकार का बजट जारी होने के बाद मीतली में मेडिकल कॉलेज निर्माण इस साल ही शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए जमीन पहले ही चिह्नित हो चुकी है और बजट में निर्माण जल्द शुरू कराने की बात कही गई है। इसके साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज योजना के तहत मीतली में चार साल पहले जमीन चिह्नित की गई थी। यह जमीन मत्स्य विभाग के पास होने के कारण एनओसी मिलने का इंतजार किया जा रहा था और दो महीने पहले ही इसके लिए एनओसी मिल गई है। इससे उम्मीद जताई जा रही थी कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू हो सकता है, जो पीपीपी मोड पर बनाया जाना है। अब बजट में घोषणा कर दी गई है कि जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं बने हैं, उनमें जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। मेडिकल कॉलेज बनने से यहां के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
चार ब्लॉकों में बनेंगे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, स्मार्ट होंगे स्कूल : बजट में हर ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बनाने की घोषणा की गई है। यहां बड़ौत व छपरौली ब्लॉक में पहले ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हैं और बागपत, बिनौली, पिलाना, खेकड़ा में यह विद्यालय नहीं बने हैं, इसलिए अब बजट में घोषणा होने पर इन चारों ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बनाए जाएंगे। इनके अलावा जिले के तीन सौ से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल बनाने से शुरुआती शिक्षा बेहतर होगी।
विज्ञापन
पांच हजार शिक्षकों व कर्मियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा : परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर व संविदा कर्मियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा बजट में की गई है। इन विद्यालयों के साढ़े तीन हजार शिक्षकों व कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। इस तरह ही अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की गई। इनके डेढ़ हजार शिक्षकों को योजना का लाभ मिलेगा।
बागपत शुगर मिल का विस्तारीकरण इस साल शुरू होगा : बागपत शुगर मिल के विस्तारीकरण की घोषणा पिछले साल हो चुकी है मगर इसका कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। सहकारी मिलों के विस्तारीकरण को जल्द कराने की घोषणा से उम्मीद है कि अब जल्द ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा। इससे बागपत मिल की पेराई क्षमता 25 क्विंटल प्रतिदिन से बढ़कर 50 हजार क्विंटल हो जाएगी। इसका 20 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।
पुरा महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार तेजी से होगा : मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। इससे पुरा महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार तेजी से होने की उम्मीद है। इसके लिए 48 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ था और इसमें से केवल 24 करोड़ मिले हैं। जीर्णोद्धार के लिए बजट का प्रावधान होने के कारण बाकी रुपये मिल सकेंगे।