फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Budget 2021: Shukatirtha from Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेस वे से शुकतीर्थ को देश-दुनिया में मिलेगी पहचान

Tue, 23 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
UP Budget 2021: Shukatirtha from Ganga Expressway
गंगा एक्सप्रेस वे से शुकतीर्थ को देश-दुनिया में मिलेगी पहचान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण से जिले की प्राचीन नगरी शुकतीर्थ की पहचान देश और दुनिया में बढे़गी। हरिद्वार से वाराणसी तक एक्सप्रेस वे बनने से शुकतीर्थ इस मार्ग से जुड़ेगा। शुकतीर्थ को प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल किया गया है।

प्रदेश सरकार ने शुकतीर्थ को प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल किया है। इस घोषणा के साथ गंगा एक्सप्रेस वे निकालने के लिए बजट जारी किया है। यह एक्सप्रेस वे वाराणसी तक जाएगा। प्रमुख तीर्थनगरी शुकतीर्थ का अपना इतिहास है। यह भागवत की नगरी है और पूरे देश के श्रद्धालु यहां भागवत कथा कराने आते हैं। इस तीर्थ क्षेत्र का इतिहास राजा परीक्षित से जुड़ा है। कहते हैं कि राजा परीक्षित ने शुकतीर्थ में स्थित वट वृक्ष के नीचे बैठक ही भागवत कथा सुनी थी। वट वृक्ष यहां अपनी प्राचीनता का स्वयं उदाहरण है। शुकदेव आश्रम भागवत पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज का कहना है कि गंगा एक्सप्रेस वे तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाला मार्ग होगा। यात्रियों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। श्रद्धालु तीर्थ स्थलों पर आसानी से आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed