{"_id":"62ae24d921187a442608ee85","slug":"up-board-result-2022-devansh-kumar-has-topped-10th-and-ajay-sharma-has-topped-12th-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board 10th 12th Result: ये हैं जिले के टॉपर्स, बेटियों से आगे निकले बेटे, परिवार में छाईं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board 10th 12th Result: ये हैं जिले के टॉपर्स, बेटियों से आगे निकले बेटे, परिवार में छाईं खुशियां
Sun, 19 Jun 2022 01:00 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:00 AM IST
सार
यहां बेटियों से आगे बेटे निकल गए। दसवीं में देवांश कुमार ने 92.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। वहीं अजय कुमार शर्मा ने 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
अजय को मिठाई खिलाते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की परीक्षा में मेधावियों ने प्रतिभा का डंका बजाया। दसवीं में चौधरी चंदन सिंह जन हितकारी इंटर कॉलेज तिसंग के छात्र देवांश कुमार ने 92.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। इंटरमीडिएट में खतौली के शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के विज्ञान वर्ग के छात्र अजय कुमार शर्मा 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे। हाईस्कूल में जिले का परीक्षा परिणाम 89.90 और इंटर में 88.27 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
जानसठ क्षेत्र के मंतौड़ी गांव के किसान वीरेंद्र सिंह के बेटे देवांश ने 10वीं के नतीजों में अपनी प्रतिभा से डंका बजा दिया। जिला टॉप करने की जानकारी मिलते ही किसान के घर खुशियां छा गईं। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रिया ने 92.17 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल नरा जड़ौदा की छात्रा दिव्या 91.83 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। अग्रोहा शिशु निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया ने 91.17 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा और भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अविका चौधरी ने 90.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेरिट में पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के नतीजों में भी लड़कों की बादशाहत रही। शिशु निकेतन इंटर कॉलेज खतौली के छात्रा और चीनी मिल खतौली के सिक्योरिटी गार्ड नरेंद्र शर्मा के बेटे अजय शर्मा ने कामयाबी की नई इबारत लिखी। अजय ने 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। देवी मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज खतौली की श्रेया ने 88.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, डीएवी इंटर कॉलेज के रमन कुमार ने 87.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा, महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना के आदित्य कसाना और बीएस विद्या मंदिर कॉलेज की वैशाली ने 86.80 प्रतिशत के साथ चौथा और डीएवी मुजफ्फरनगर के गोल्डी ने 86.20 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result: ये हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स, यहां देखें पश्चिमी यूपी के जिलों की लिस्ट
दसवीं में बेटियां और 12वीं में छा गए बेटे
यूपी बोर्ड के नतीजों में 10वीं की टॉप टेन मेरिट में छात्राओं का दबदबा रहा। कुल 12 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया, जिनमें नौ छात्राएं और तीन छात्र शामिल रहे। 12वीं की मेरिट में छात्रों का दबदबा रहा। जिले की मेरिट में 16 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इनमें नौ लड़के, जबकि सात लड़कियां शामिल रहीं।