फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: BJP launched the boat of 2024 in the Ganges water, made saints sit on the stage, reminded UP before 17

UP: भाजपा ने गंगा के पानी में उतार दी 2024 की नाव, संतों को मंच पर बैठाया, 17 से पहले का यूपी याद दिलाया

Sun, 23 Jul 2023 04:20 PM IST
Dimple Sirohi मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jul 2023 04:20 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में गंगा का पानी पहुंचा तो भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए खूब सियासी नाव चलाई। बिजनौर के विदुरकुटी तक भी गंगा का पानी लाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
UP: BJP launched the boat of 2024 in the Ganges water, made saints sit on the stage, reminded UP before 17
CM yogi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में गंगा का पानी पहुंचा तो भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए खूब सियासी नाव चलाई। मंच से बहन-बेटियों के सम्मान, राम मंदिर और कांवड़ यात्रा का जिक्र छेड़ा। लोगों को 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की याद दिलाकर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बिजनौर के विदुरकुटी तक भी गंगा का पानी लाने की बात कही गई है।

विज्ञापन


तीर्थ में गंगा का पानी लाने के लिए सजे मंच पर लोकसभा चुनाव की गूंज भी सुनाई दी। 2024 के चुनाव से पहले गंगा की धारा के बहाने साधू-संतों और श्रद्धालुओं का मन टटोला गया। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की पुरानी मांग को पूरा करने की बात कही गई। कानून व्यवस्था का जिक्र करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिना नाम लिए सूबे की पूर्व की सपा सरकार पर तंज कसे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 से पहले महाराष्ट्र में यूपी के लोगों को होटल तक नहीं मिलता था, लेकिन अब पूरी दुनिया में प्रदेश का सम्मान बढ़ा है। प्रदेश में सर्वसमाज के लिए भाजपा सरकार ने काम किया है। खुद सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाने का काम किया। देशभर में मंदिरों के लिए किए गए काम भी याद दिलाए गए।

शुकदेव आश्रम से जाने बाढ़ के हालात
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुकेदव आश्रम से सोलानी नदी से बाढ़ की स्थिति को जाना। संतों और जनप्रतिनिधियों ने सीएम से किसानों की सहायता की मांग रखी।

शुकदेव सेतु के उच्चीकरण की मांग उठाई
श्री शुकदेव गंगा घाट पर स्वामी ओमानंद महाराज ने सीएम को गंगा की वास्तविक और गंगा किनारे बने कारगिल शहीद स्मारक के बारे भी बताया। श्री शुकदेव सेतु के उच्चीकरण के लिए भी मुख्यमंत्री से निवेदन किया। संत ने कहा कि सीएम भागवत जन्मभूमि शुकतीर्थ में भगवती भागीरथी मां गंगा की अविरल और निर्मल धारा लाने वाले भगीरथ बन गए हैं।

गुड़ की मिठास का जिक्र, मिल पर भी मंथन
सीएम ने कहा कि ओडीओपी के माध्यम से गुड़ की मिठास को दुनिया तक पहुंचाया गया है। जिले के दोनों मंत्रियों ने सहकारी चीनी मिल मोरना के विस्तारीकरण की मांग की है। सरकार की ओर से पहले की गई घोषणा को याद दिलाया।

इस तरह बढ़ाया विकास का पहिया
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने 241 करोड़ 64 लाख की कुल 77 विकास परियोजना को हरी झंडी दी गई। 67 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनकी लागत 192 करोड़ 31 लाख है। 10 विकास परियोजनाओं, जिनकी लागत 49 करोड़ 33 लाख का शिलान्यास किया गया।

बाढ़ देखी और सुनी, बोले कुछ नहीं
सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ से प्रभावित शुकतीर्थ क्षेत्र पहुंचे। स्वामी ओमानंद ने शुकदेव आश्रम से उन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विषय में बताया। मंच पर पहुंचे तो केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बाढ़ का जिक्र करते हुए किसानों के लिए राहत की बात कही। बाढ़ प्रभावित किसान भी सीएम के पहुंचने के कारण किसी घोषणा का उम्मीद कर रहे थे, लेकिन मंच से सीएम ने कोई घोषणा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed