फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Bhakiyu tractor march starts from Muzaffarnagar, farmers raise their demand in Meerut

UP: भाकियू के ट्रैक्टर मार्च में उमड़ा किसानों का सैलाब, मेरठ में उर्जा भवन पर दिया धरना, उठाईं ये मांगें

Fri, 11 Aug 2023 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 11 Aug 2023 01:56 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन आज किसानों की किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाल रही है। ट्रैक्टर मार्च मुजफ्फरनगर देहात से शुरू हुआ जो मेरठ के ऊर्जा भवन पर खत्म होगा। जहां पंचायत भी की जा रही है।

विज्ञापन
UP: Bhakiyu tractor march starts from Muzaffarnagar, farmers raise their demand in Meerut
भाकियू का ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकरआज ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला जा रहा है। मुजफ्फरनगर शहर से भाकियू का ट्रैक्टर मार्च शुरू हुआ जो मेरठ के उर्जा भवन तक पहुंचा है। यहां पंचायत कर किसानों की विभिन्न समस्याएं किसान उठाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से ट्रैक्टर की कतार शहर में आर्य समाज रोड से मीनाक्षी की चौक की तरफ रवान हुई। किसान बाढ़ क्षेत्र के लिए मुआवजा मांग रहे हैं। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की हालत दयनीय है। बाढ़ से फसलें चौपट हो गई है। किसानों को बड़ी राहत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Muzaffarnagar News: बाढ़ नहीं, किसानों को मिलेगा अतिवृष्टि का मुआवजा

UP: Bhakiyu tractor march starts from Muzaffarnagar, farmers raise their demand in Meerut
ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला

तिरंगा मार्च देहात क्षेत्रों से शुरू हुआ जो मेरठ के ऊर्जा भवन पर समाप्त होगा, उसके बाद यहां पंचायत होगी। इस दौरान बिजली, गन्ना, आवारा पशु समेत किसानों की सभी समस्याओं को उठाया जाएगा।

भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि ट्रैक्टर तिरंगा मार्च मेरठ की सभी तहसील से होकर ऊर्जा भवन पहुंचा। इस दौरान हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए।

UP: Bhakiyu tractor march starts from Muzaffarnagar, farmers raise their demand in Meerut
ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में कलक्ट्रेट पर दिया धरना, उठाई गुलदारमुक्त बिजनौर की मांग
बिजनौर जनपद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के बैनर तले सैकड़ो किसानों ने बिजनौर शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली। इसके बाद किसान कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। किसान गुलदार मुक्त बिजनौर की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा बिलाई शुगर मिल से किसानों का पूर्ण गन्ना भुगतान कराने की मांग भी मुख्य रूप से रही।

यह भी पढ़ें: https://youtube.com/shorts/iGrUekv0Hy0?feature=share

UP: Bhakiyu tractor march starts from Muzaffarnagar, farmers raise their demand in Meerut
किसानों की पंचायत - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में  सैंकड़ो ट्रैक्टर लेकर ऊर्जा भवन पहुंचे किसान, पंचायत में हुए शामिल
मेरठ में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से शुक्रवार को तिरंगा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। मेरठ में सरधना, मवाना तहसील समेत कई गांवों से भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रेक्टर में सवार होकर ऊर्जा भवन पहुंचे। इस दौरान साकेत चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। किसान ऊर्जा भवन पहुंच कर यहां धरने पर बैठ गए।

जिला अध्यक्ष अनुराग ने किसानों की बिजली से संबंधित समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि बिजली बिल के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अनाप शनाप बिल बनाकर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने खाद गोदामो पर खाद न होने की समस्या, गन्ना भुगतान न होने, आवारा पशु आदि समस्याओं को उठाया। किसान प्रशाशनिक अधिकारोयो को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। 

राकेश टिकैत के बेटे चरण सिंह टिकैत भी पंचायत में पहुंचे। चौधरी चरण सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान न होना, गन्ने के दाम में वृद्धि न होना, बिजली फ्री न होना किसानों की मुख्य समस्या है।

UP: Bhakiyu tractor march starts from Muzaffarnagar, farmers raise their demand in Meerut
ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला

राकेश टिकैत के पुत्र चरण सिंह टिकैत कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग जस की तस है। गन्ना उत्पादन में लागत बढ़ती जा रही है लेकिन मूल्य नही बढ़ा है। किसान लगातार गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उसे अनसुना किया जा रहा है। मिलों की ओर से समय पर गन्ना भुगतान नही किया जा रहा, जिस कारण किसान परेशान है। सरकार बिजली फ्री करने की घोषणा कर चुकी है लेकिन उसे लागू नहीं किया जा रहा है।

ट्रैक्टर को कमर्शियल वाहन श्रेणी में शामिल करने के विरोध में भकियू ने निकाला ट्रैक्टर मार्च 
बागपत में कृषि यंत्र ट्रैक्टर को कमर्शियल वाहनों की श्रेणी  में शामिल करने के विरोध समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला। भकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर को कमर्शियल वाहनों की श्रेणी से बाहर निकालने की मांग उठाई। 
ट्रैक्टर मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे बाकी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि सरकार ने ट्रैक्टरों पर भी 10 साल से अधिक पुराने ट्रैक्टरों पर एनजीटी के आदेश का हवाला देकर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
 

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टरों को कामर्शियल वाहनों के श्रेणी में शामिल कर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे ट्रैक्टर बनाने वाली कम्पनियों के फायदा मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चुनाव में किसानों को बिजली फ्री देने का वादा किया था, लेकिन वह अभी तक पूरा नहीं किया गया।
 

उन्होंने कहा कि खेतों में गोवंश फसलों को बर्बाद कर रहे हैं और रातभर किसानों को फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। इसके अलावा बिजनौर में गुलदार लगातार किसानों पर हमला कर रहा है लेकिन वह अभी तक नहीं पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। 

UP: Bhakiyu tractor march starts from Muzaffarnagar, farmers raise their demand in Meerut
सहारनपुर में ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के ने जनपद में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। जिले भर के किसान ट्रैक्टरों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां हसनपुर चौकी पर पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया,लेकिन किसान नहीं माने और उनका ट्रैक्टर का काफिला कलेक्ट्रेट की ओर चल दिया।

कलेक्ट्रेट तिराहे पर किसान कलेक्ट्रेट में जाना चाहते थे। पुलिस ने गेट बंद करके किसानों को अंदर नहीं जाने दिया। जिस पर किसानों ने जमकर नारेबाजी की, इसके बाद किसानों ने मुख्यालय से ट्रैक्टर रैली  आवास विकास की ओर से निकाली।

किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते शहर भर में जाम के हालात बन गए। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी  होने पर अनेक स्कूली वाहन जाम में फस गए, जिससे राहगीरों और जाम में फंसे छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed