{"_id":"61fbb4ac05ec15442240aaed","slug":"up-anti-social-elements-vandalized-a-religious-place-in-muzaffarnagar-anger-among-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुजफ्फरनगर में धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुजफ्फरनगर में धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, ग्रामीणों में रोष
Thu, 03 Feb 2022 04:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 03 Feb 2022 04:25 PM IST
सार
धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर कई मूर्तियां तोड़ दी गई। सूचना पर सीओ बुढाना विनय गौतम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों आश्वासन दिया कि आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा नई मूर्तियों स्थापित कराई जाएगी। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोल दिया ।
विज्ञापन
muzaffarnagar news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शाहपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर में असामाजिक तत्वों ने गांव में स्थित शिव मंदिर में घुसकर मंदिर में स्थित मूर्तियों पर वार कर तीन मूर्तियां खंडित कर दी । सुबह ग्रामीण जब मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर में मूर्तियां खंडित है तो उन्होंने अन्य ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण मंदिर में पहुंच गए और पुलिस को सूचना देने के साथ शाहपुर भौराकलां मार्ग पर जाम लगा दिया ।
विज्ञापन
मंदिर में मूर्ति खंडित होने की सूचना पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस गांव में पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान व भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक को घटना की जानकारी दी ।
विज्ञापन
उधर, सूचना पर सीओ बुढाना विनय गौतम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों आश्वासन दिया कि आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा नई मूर्तियों स्थापित कराई जाएगी । जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोल दिया ।
विज्ञापन