फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Anti-social elements vandalized a religious place in Muzaffarnagar, anger among villagers

यूपी: मुजफ्फरनगर में धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, ग्रामीणों में रोष

Thu, 03 Feb 2022 04:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Feb 2022 04:25 PM IST
सार

धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर कई मूर्तियां तोड़ दी गई। सूचना पर सीओ बुढाना विनय  गौतम मौके पर पहुंचे और  ग्रामीणों आश्वासन दिया कि आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा नई मूर्तियों स्थापित कराई जाएगी। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोल दिया ।

विज्ञापन
UP: Anti-social elements vandalized a religious place in Muzaffarnagar, anger among villagers
muzaffarnagar news - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शाहपुर क्षेत्र के गांव आदमपुर में असामाजिक तत्वों ने गांव में स्थित शिव मंदिर में घुसकर मंदिर में स्थित मूर्तियों पर वार कर तीन  मूर्तियां खंडित कर दी ।  सुबह ग्रामीण जब मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर में मूर्तियां खंडित है तो उन्होंने अन्य ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण मंदिर में पहुंच गए और पुलिस को सूचना देने के साथ शाहपुर भौराकलां मार्ग पर जाम लगा दिया ।  

विज्ञापन


मंदिर में मूर्ति खंडित होने की सूचना पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस गांव में पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस से  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान व भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक को घटना की जानकारी दी ।  
विज्ञापन


उधर, सूचना पर सीओ बुढाना विनय  गौतम मौके पर पहुंचे और  ग्रामीणों आश्वासन दिया कि आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा नई मूर्तियों स्थापित कराई जाएगी । जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोल दिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed