फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: 11 lakhs looted from a contractor in Muzaffarnagar, 45 thousand looted in Shamli

UP: मुजफ्फरनगर में ठेकेदार से 11 लाख लूटे, शामली में शराब ठेका संचालक से 45 हजार की लूट

Fri, 18 Apr 2025 11:25 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 18 Apr 2025 11:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में  मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा मार्ग पर बिंदल पेपर मिल के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने भूसा ठेकेदार से 11 लाख रुपए लूट लिए। वहीं शामली में शराब ठेका संचालक से  46 हजार की नगदी व चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए।
 

विज्ञापन
UP: 11 lakhs looted from a contractor in Muzaffarnagar, 45 thousand looted in Shamli
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा मार्ग पर बिंदल पेपर मिल के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने भूसा ठेकेदार से 11 लाख रुपए लूट लिए।

विज्ञापन


एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि भोपा निवासी उज्जवल भूसा ठेकेदार है। वह पेपर मिल के बाहर भूसा खरीद कर पेपर मिल को सप्लाई करता है। सुबह के समय वह पेपर मिल के सामने बैठा था, तभी बाइक पर सवार होकर आए 3 बदमाशों ने उससे लूटपाट की और फरार हो गए । मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक और 'सौरभ' हत्याकांड: पत्नी ने मुंह..प्रेमी ने दबाया गला, पति के कत्ल से पहले किया ये काम; रविता का कबूलनामा

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब ठेका संचालक से 46 हजार लूटे
कांधला थाना क्षेत्र के बुढ़ाना मार्ग रेलवे फाटक के निकट गुरुवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने शराब के ठेके से कैश लेकर लौट रहे संचालक गुलबीर के साथ मारपीट करते हुए 46 हजार की नगदी व गले की चेन व अन्य सामान लूटकर मौके से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

गांव लिसाढ़ निवासी गुलबीर उर्फ रोमी मलिक का थाना क्षेत्र के गांव भभीसा बुढाना मार्ग पर अंग्रेजी शराब का ठेका है। पीड़ित के अनुसार ,प्रतिदिन की तरह वह गुरुवार रात करीब 12:10 बजे ठेके से 46 हजार रुपये इकट्ठा करने के बाद बैग में लेकर बाइक से कांधला की ओर आ रहा था।

जैसे ही बाइक गांव आट्टा के समीप पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और हथियारों के बल पर मारपीट करते हुए रेलवे फाटक के समीप रोक लिया । आरोप है कि बदमाशों ने शराब ठेका संचालक के बैग से 46500 रुपये व सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed