{"_id":"6346c80a0a8d3f73f57671d9","slug":"up-10-lakh-loan-by-fraud-on-land-of-farmer-in-muzaffarnagar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: फर्जीवाड़ा कर किसान की भूमि पर 10 लाख का लोन, शिकायत करने पर खुला पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: फर्जीवाड़ा कर किसान की भूमि पर 10 लाख का लोन, शिकायत करने पर खुला पूरा मामला
Wed, 12 Oct 2022 07:28 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 12 Oct 2022 07:28 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: बड़ा फर्जीवाड़ा कर किसान की भूमि पर 10 लाख का लोग ले लिया गया। पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन
लोन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ में फर्जीवाड़ा कर किसान की भूमि पर 10 लाख 74 हजार रुपये का लोन ले लिया गया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बिजनौर जिले के गांव गंज निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र घासीराम ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी मौजा खड़क वेली परगना संभलहेड़ा तहसील जानसठ में खेती की जमीन है। उसकी भूमि पर बैंक के जरिए फर्जीवाड़ा कर 10 लाख रुपये, बीना रानी के नाम पर 74 हजार रुपये का लोन 18 अप्रैल 2022 को लोन होना दिखाया गया है। जब इसके बारे में शाखा प्रबंधक से पूछताछ की गई तो उन्होंने फाइल निकलवा कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अधिक पूछताछ करने के बाद बैंक कर्मचारी की ओर से उसके खाते में 29 अगस्त 2022 को पैसे जमा कर दिए गए और खाते को ऋण मुक्त दर्शा दिया गया। तहसील से भी उसकी कृषि की भूमि की फर्द पर आ रहे कृषि ऋण को 31 अगस्त 2022 को हटवा दिया गया।
विज्ञापन
उसने कई बार शाखा प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर से लोन के बारे में जानकारी लेनी चाही तो मना कर दिया गया। उसने फर्जी ऋण की जांच कराने की मांग की है। उधर, किसान के साथ हुए फर्जीवाड़े की जांच जानसठ सीओ शकील अहमद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें
बैंक से कोई भी ऋण नहीं हुआ है। बैंक से कोई भी ऋण होता है तो उसकी पूरी फाइल तैयार की जाती है। फर्जी तरीके से कोई भी ऋण नहीं होता है। किसान के खाते पर गलत तरीके से कृषि ऋण की एंट्री आ गई थी, जो हटवा दी गई है। - सौरभ कुमार, शाखा प्रबंधक
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार