फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union minister played Holi with supporters

केंद्रीय मंत्री ने समर्थकों के साथ खेली होली

Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Union minister played Holi with supporters
राज्यमंत्री कपिल देव के साथ उनके गांधीनगर स्थित आवास पर होली चेलते नागरिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कस्बे के अलावा अपने पैतृक गांव समेत कई गांवों में पहुंचकर होली खेली।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. बालियान ने अपने पैतृक गांव कुटबी में पूजा-अर्चना करने के बाद ग्रामीणों और अपने समर्थकों के साथ होली खेली। एसपी देहात, एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र सिंह, सीओ बुढ़ाना, थाना प्रभारीके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने केंद्रीय राज्यमंत्री के आवास पर पहुंच होली की शुभकामनाएं दीं। बाद में मंत्री कस्बे में पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इस दौरान डॉ प्रदीप चौहान, कपिल सैनी, विजय चौधरी, डॉ कुलदीप त्यागी, मोनू सैनी, कुलदीप कश्यप, मनोज सिंघल, सभासदमौजूद रहे। मंत्री ने गांव सदरूदीननगर , कमालपुर, ढिंढावली, पलड़ी व काकड़ा आदि गांवों में भी अपने समर्थकों के साथ होली खेली।

होली पर सिसौली में निकाली गईं झांकियां
भौराकलां। कस्बा सिसौली में होलिकोत्सव पर शानदार झांकियां निकाली गईं। आसपास के गांव खेड़ी सुनियान, चिरौली, मुंडभर, भौराकलां आदि के ग्रामीण झांकियां देखने के लिए सिसौली पहुंचे। भगवान शिव-पार्वती, रासलीला करते हुए भगवान कृष्ण, साईं बाबा, भारत माता, अमर शहीदों को श्रद्धांजलि प्रस्तुत करते हुए अमर जवान ज्योति की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। धार्मिक व देशभक्ति का संदेश दे रही झांकियों को देखकर ग्रामीण भाव विभोर हो गए। ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर झांकियों का स्वागत किया। फाग के दिन दोपहर बाद सिसौली में झांकियां निकालने की बहुत पुरानी परंपरा है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी होली चौक पर झांकियां देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed