{"_id":"60a40b6d8ebc3ea39d188c90","slug":"union-minister-of-state-sanjeev-balyan-s-brother-dies-from-corona-muzaffarnagar-news-mrt538897361","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्य मंत्री के भाई का कोरोना से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्य मंत्री के भाई का कोरोना से निधन
विज्ञापन
कोरोना से केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के भाई की मौत
शाहपुर/मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के भाई जितेंद्र बालियान का कोरोना से निधन हो गया। मंगलवार को गमगीन माहौल में गांव कुटबी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
शाहपुर ब्लॉक के गांव कुटबी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जितेंद्र बालियान (50) चुनाव के बाद से ही बुखार से पीड़ित थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। जितेंद्र बालियान के साथ उनके बड़े भाई राहुल बालियान की हालत भी चिंताजनक है। जितेंद्र बालियान कई दिन से वेंटिलेटर पर थे। कोरोना से लड़ाई में जितेंद्र जंग हार गए। उनका मंगलवार सुबह निधन हो गया। डॉ. संजीव बालियान के ताऊ के लड़कों में चार भाइयों में जितेंद्र बालियान सबसे छोटे थे। दोपहर उनका शव गांव में पहुंचा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के भाई जितेंद्र बालियान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।