फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union Minister of State opened the way to the playground

केंद्रीय राज्यमंत्री ने खेल के मैदान का रास्ता खुलवाया

Thu, 07 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State opened the way to the playground
3-मंसूरपुर के गांव पुरबालियान में सर्व समाज की बैठक में उपस्थित केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संज? - फोटो : KHATAULI
सर्व समाज, अध्यापकों तथा शिक्षा अधिकारियों के बीच बनी सर्वसम्मति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। गांव पुरबालियान के नव जागृति हाईस्कूल के परिसर में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान की अध्यक्षता में सर्वसमाज, अध्यापकों तथा शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। स्कूल के पास खेल मैदान तक बंद पड़े रास्ते को खोलने पर सहमति बन गई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि नव जागृति हाईस्कूल के पीछे 15 बीघा विद्यालय की ही खाली जमीन पड़ी हुई थी। गांव के युवा इसे खेल मैदान के रूप में प्रयोग कर रहे थे। मगर, खेल मैदान तक जाने का कोई रास्ता नहीं था। युवा स्कूल से होकर उस मैदान तक जाते थे। इससे बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान होता था। बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने उस रास्ते को बंद कर दिया था। बुधवार को बैठक में सहमति बनी की स्कूल के फिल्ड से खेल मैदान तक जाने के लिए अलग से रास्ता बनाया जाएगा। रास्ता बन जाने से बच्चों की पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं आएगा। ग्राम प्रधान की ओर से रास्ते पर इंटरलॉकिंग तथा खेल मैदान की चारदीवारी कराई जाएगी। स्कूल के अध्यापकों ने मंत्री के सामने स्कूल में फर्नीचर की कमी की समस्या भी रखी। मंत्री ने फर्नीचर की समस्या को शीघ्र ही दूर करने का आश्वासन दिया। बैठक में ग्राम प्रधान शौकत, पूर्व प्रधान संतोष पाल, भाजपा नेता संदीप कुमार तथा शिक्षा से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed