फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Unemployment will be overcome only by skill development: Kapil Dev

कौशल विकास से ही दूर होगी बेरोजगारी: कपिलदेव

Thu, 16 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Unemployment will be overcome only by skill development: Kapil Dev
कौशल विकास से ही दूर होगी बेरोजगारी: कपिलदेव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्र-छात्राएं रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। युवा प्रत्येक दशा में अपना लक्ष्य हासिल करे, जब तक लक्ष्य हासिल न हो चलते रहिए, मंजिल जरूर मिलेगी।

दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत निशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्र के नए सत्र का शुभारंभ करते हुए कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। सभी को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं पर पूर्ण विश्वास रखें, परिश्रम करें। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ भी संवाद किया। छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान दिए जाने वस्त्रों का वितरण भी किया गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। पहले दिन से ही परिश्रम करें। उन्होंने बच्चों को समझाया कि प्रशिक्षण को हल्के में न ले। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इसको अपनी आजीविका का माध्यम बनाएं और दूसरों को भी रोजगार मुहैया कराएं। केंद्र संचालक ने बताया कि केंद्र पर दो ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें फैशन डिजाइनिंग एवं इलेक्ट्रानिक है। प्रशिक्षण की अवधि 144 दिन की है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, डूडा के संदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed