{"_id":"6a9d4a266acafa9bb60a81a7","slug":"undergraduate-and-postgraduate-admission-portal-open-registration-until-september-14-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-179985-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्नातक और स्नातकोत्तर प्रवेश पोर्टल खुला, पंजीकरण 14 सितंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्नातक और स्नातकोत्तर प्रवेश पोर्टल खुला, पंजीकरण 14 सितंबर तक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश पोर्टल खोल दिया है। यह उन छात्रों के लिए अंतिम अवसर है जो पंजीकरण से चूक गए थे या जिनके आवेदनों में त्रुटियां थीं। नए पंजीकरण और सुधार की प्रक्रिया 14 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर चलेगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने इस बार प्रवेश के लिए कुछ कड़े नियम भी लागू किए हैं। इसका उद्देश्य शैक्षणिक सत्र को समय पर पूरा करना है। यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों और संस्थानों में लागू होगी। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के लगभग सभी पाठ्यक्रम शामिल हैं।
नए पंजीकरण और सुधार विंडो की अवधि 14 सितंबर तक है। विश्वविद्यालय 15 सितंबर 2026 को प्रवेश प्रस्ताव पत्र जारी करेगा। महाविद्यालयों को 16 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक प्रवेश सुनिश्चित करने होंगे। एमएड, एलएलएम, एमपीएड, बीएससी पीएचईएस, बीपीएड और बीपीईएस जैसे पाठ्यक्रम इस अभियान से बाहर रखे गए हैं। इन पाठ्यक्रमों के अतिरिक्त अन्य सभी सामान्य व व्यावसायिक विषयों में रिक्त सीटों पर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह अवसर केवल बची हुई रिक्त सीटों को भरने के लिए है। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर आधारित होंगे। इसका अर्थ है कि समय पर पंजीकरण कराकर सीट सुरक्षित करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी। सीटें भर जाने के बाद किसी को मौका नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा का पालन करने का निर्देश दिया गया है।