फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uncontrollable truck crushed two bike riders

बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचला

Sun, 11 Dec 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 11 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushed two bike riders
सड़क हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर रविवार शाम ट्रक से कुचले जाने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने क्लीनर को हिरासत में लेकर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। हादसे में मरे दोनों लोग आपस में समधी थे। उनकी मौत से  परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

     
उक्त हादसा रविवार शाम करीब साढे़ छह बजे हुआ। कस्बे के मोहल्ला पीरपुरा निवासी 60 वर्षीय सइद पुत्र इद्दू अपने समधी सहारनपुर के थाना नांगल के ग्राम ताशुपुर निवासी सईद के साथ बाइक से लक्सर गए थे। जहां से दोनों शाम को बाइक द्वारा पुरकाजी आ रहे थे। लक्सर मार्ग पर पुरकाजी के निकट पहुंचने पर पीछे से आ रहे 18 टायरा ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक  ट्रक को लेकर मौके से भाग निकला, जिसका पीछा कर कुछ लोगों ने ट्रक को आगे जाकर रोक लिया, लेकिन उसका चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया।  लोगों ने  क्लीनर को पकड़ लिया। उधर, मौके पर जमा हुए लोगों ने  शवों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया और मोहल्ले के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed