फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uncle-nephew injured in accident on Ganganahar track

गंगनहर पटरी मार्ग पर हादसे में चाचा-भतीजा घायल

Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew injured in accident on Ganganahar track
गंगनहर पटरी मार्ग पर हादसे में चाचा-भतीजा घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। भैयादूज पर बहन से तिलक कराकर लौट रहे चाचा-भतीजे गंगनहर पटरी मार्ग पर हुई बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर मौजूद न होने के चलते वे काफी देर तक उपचार के अभाव में तड़पते रहे। बाद में उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।

थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बेगराजपुर निवासी ललित अपने दस साल के भतीजे पिंटू के साथ बहन ललिता से भैयादूज पर तिलक कराने गांव बेलड़ा आया था। यहां से लौटते समय बाइक पर जैसे ही वह गंगनहर पटरी मार्ग पर भोपा के निकट पहुंचा, सामने से आती दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सीएचसी ले जाया गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार गांव बेलड़ा निवासी शहजाद भी घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी भेजा, लेकिन वहां डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिले, जिसके चलते घायल उपचार के अभाव में काफी देर तक तड़पते रहे। बाद में उन्हें बिना उपचार के ही सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed