{"_id":"650bd98a872c1d2f170e94db","slug":"uncle-along-with-two-associates-gang-raped-minor-niece-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-7936-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शाहपुर (मुजफ्फरनगर) - मामा ने दो साथियों के साथ नाबालिग भांजी से किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शाहपुर (मुजफ्फरनगर) - मामा ने दो साथियों के साथ नाबालिग भांजी से किया सामूहिक दुष्कर्म
Thu, 21 Sep 2023 11:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
- वीडियो भी बनाया, जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपी, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। एक किशोरी से रिश्ते के मामा व उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी का वीडियो भी बनाया। घटना को अंजाम देकर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने की पुत्री गांव के ही एक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। 18 सितंबर को दोपहर लगभग ढाई बजे वह घेर में कपड़े धो रही थी। इसी दौरान शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला किशोरी के रिश्ते का मामा व उसके दो साथी वहां पहुंचे। आरोपी किशोरी को जबरदस्ती उठाकर गन्ने के खेत में ले गए और तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। किशोरी ने शोर मचाया तो उसका भाई मौके पर पहुंचा। जिसको देखकर आरोपी मौके से भाग गए तथा धमकी दी कि यदि उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो वह जान से मार देंगे।
पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से दी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि एक आरोपी पीड़िता का रिश्ते का मामा है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।