{"_id":"60733d538ebc3e8d2f36bee2","slug":"ulama-upset-with-order-of-entry-of-only-five-people-in-religious-places-devband-news-mrt534020968","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या सिर्फ धार्मिक स्थलों में लोगों के इबादत करने से फैलेगा कोरोना: उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या सिर्फ धार्मिक स्थलों में लोगों के इबादत करने से फैलेगा कोरोना: उलमा
विज्ञापन
कारी सीएम मुस्तफा
- फोटो : DEVBAND
धार्मिक स्थलों में केवल पांच लोगों के प्रवेश के आदेश से उलमा खफा
देवबंद। धार्मिक स्थलों में केवल पांच लोगों के प्रवेश के प्रदेश सरकार के आदेश का उलमा ने विरोध किया है। उनका कहना है कि सब कुछ खुला हुआ है, बाजारों में भीड़ है, रैलियों मेें लाखों लोग उमड़ रहे हैं, लेकिन क्या केवल धार्मिक स्थलों में इबादत करने से ही कोरोना फैलेगा।
इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी सीएम मुस्तफा ने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह बड़ी-बड़ी चुनावी रैलियां कर कर रहे हैं। तो क्या वहां चुनाव होने की वजह से कोरोना की एंट्री नहीं होगी। जबकि उनकी चुनावी रैलियों में लाखों लोगों की भीड़ आ रही है, किसी के पास मास्क तक नहीं होता। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री बदले की भावना से कार्य कर रहे हैं। रमजान माह के नजदीक आते ही इस तरह का आदेश देना सरासर गलत है। बाजार खुले हुए हैं, बड़े-बड़े मॉल और शराब के ठेके तक खुले हैं, जहां खासी भीड़ जमा रहती है। कारी सीएम मुस्तफा ने कहा कि सभी मजहब के लोगों को उनके धार्मिक स्थलों में जाकर पूजा पाठ और इबादत करने की इजाजत दी जाए। इसमें किसी तरह की कोई पाबंदी न लगाई जाए।