फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   U Mumba kabaddi player Arjun strongly welcomed

कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन का गांव में स्वागत

Sat, 19 Oct 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
U Mumba kabaddi player Arjun strongly welcomed
बसेडा में कबबडी खिलाडी अर्जुन देशवाल परिजनों के साथ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छपार। प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले बसेड़ा के कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल का गांव में जोरदार स्वागत किया गया। परिजनों के साथ समय बिताने के बाद वह रुड़की चले गए।
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल के पिता चरण सिंह किसान हैं। उनके दो बेटों में दूसरा आर्यन है जो कक्षा 12 का छात्र है। अर्जुन ने हाईस्कूल हैरिटेज पब्लिक स्कूल से और इंटर जनता जनार्दन इंटर कालेज से पास किया। वह 2005 से कबड्डी खेल रहे हैं और प्रथम मेडल अलीगढ़ से प्राप्त किया। 2015 में सहारनपुर के गांव चंदेना कोली में स्टेट चैंपियनशिप में चुना गया। 2016 में उन्हेें स्टेट जूनियर कबड्डी टीम में चुना गया और अपना हुनर दिखाते हुए सीनियर टीम में स्थान बना लिया। 2016 में बडोदरा, 2017 में हैदराबाद व जोधपुर में शानदार प्रदर्शन किया। 2017 में अर्जुन आर्मी में भर्ती हुए और रुड़की में तैैनाती हुई। अर्जुन को कई बार बेस्ट रेडर का खिताब भी मिला है। प्रो कबड्डी लीग में उन्हें यू मुंबा टीम में चुना गया। अब टीम में मेन रेडर है। पिता चरण सिंह व माता सीमा देवी बेटे की सफलता पर गौरवांवित हैं।
विज्ञापन

अर्जुन के कोच धर्मेंद्र देशवाल और उपेंद्र मलिक ने बताया कि दो दिन पूर्व हैदराबाद में अर्जुन की टीम ने बंगाल वारियर्स से सेमीफाइनल खेला था, हालांकि इसमें यू मुुंबा को शिकस्त मिली। पूर्व प्रमुख विलक्षण सिंह का कहना है कि अर्जुन अच्छे खिलाड़ी हैं, उनके सामने आगे बढ़ने के बहुत अवसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed