फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tyagi society took to the road against Noida MP and SP spokesperson

नोएडा सांसद और सपा प्रवक्ता के खिलाफ सड़क पर उतरा त्यागी समाज

Thu, 11 Aug 2022 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tyagi society took to the road against Noida MP and SP spokesperson
मंसूरपुर में श्रीकांत त्यागी प्रकरण में समाज ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा - फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। नोएडा में श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर क्षेत्रीय त्यागी समाज की ओर से भाजपा सांसद महेश शर्मा और सपा प्रवक्ता सुनील साजन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। नायब तहसीलदार को मांगपत्र सौंपा। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही इन दोनों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं तो क्षेत्र का त्यागी समाज थाना मंसूरपुर में धरना प्रदर्शन शुरू कर देगा।
विज्ञापन

बुधवार को राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी पर क्षेत्रीय त्यागी समाज के अध्यक्ष ईश्वर चंद त्यागी ने भाजपा सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा प्रकरण राजनीतिक उद्देश्य साधने के लिए तय षड्यंत्र था। इसमें श्रीकांत त्यागी को इसमें फंसाया गया है। सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने त्यागी समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। नोएडा प्रशासन की ओर से श्रीकांत त्यागी की पत्नी और बच्चों के साथ की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की निंदा की गई। मौके पर पहुंचे खतौली नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह को ज्ञापन देकर भाजपा सांसद और सपा प्रवक्ता के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर उमेश त्यागी, विभोर त्यागी, डॉक्टर कुलदीप त्यागी, डॉक्टर अतुल त्यागी, योगेश पहलवान, श्रीकांत त्यागी, बृजेश त्यागी, बॉबी त्यागी, नीटू त्यागी, मास्टर नीरज त्यागी, प्रदीप त्यागी, सुशील त्यागी, मनोज त्यागी, प्रधान दुष्यंत त्यागी, विक्रम त्यागी, हरिओम त्यागी, अभिषेक त्यागी, दीपक त्यागी, प्रद्युमन त्यागी, गिरीश त्यागी, रजत त्यागी, अनंत त्यागी, प्रदीप त्यागी, नवीन त्यागी, सुबोध त्यागी, प्रशांत त्यागी, अमरीश त्यागी, विकास त्यागी, विपिन त्यागी, विदुर त्यागी, सत्यवीर त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा एलएलसी पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता संजीव कुमार त्यागी ने एसएसपी को डाक से पत्र भेजकर कहा कि आठ अगस्त को एक टीवी चैनल पर सपा के उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता एमएलसी सुनील सिंह यादव साजन ने उनके समाज के प्रति टिप्पणी की थी। त्यागी समाज को महिला विरोधी मानसिकता का बताया था। इससे वह बेहद आहत है। उन्होंने इस मामले में एमएलसी सुनील सिंह यादव साजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए जाने की मांग की।

भाजपा नेताओं के गांव में प्रवेश बंद के होर्डिंग को पुलिस उतरवाया
मंसूरपुर। नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण से नाराज सोंहजनी तगान के कुछ युवकों ने गांव के बाहर भाजपा के बहिष्कार का होर्डिंग लगा दिया। होर्डिंग की जानकारी मिलते ही रात के समय ही पुलिस मौके पर पहुंची और होर्डिंग को उतरवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed