फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tyagi community was targeted in Noida episode: Hariom Tyagi

नोएडा प्रकरण में त्यागी समाज को निशाना बनाया गया : हरिओम त्यागी

Wed, 10 Aug 2022 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tyagi community was targeted in Noida episode: Hariom Tyagi
- एक व्यक्ति की गलती पर परिवार और रिश्तेदारों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण में समाज के गणमान्य लोगों ने पुलिस के रवैये की निंदा की। त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष हरिओम त्यागी ने कहा कि परिवार और रिश्तेदारों को भी पुलिस ने निशाना बनाया, यह ठीक नहीं है। किसी भी व्यक्ति के कार्य के लिए पूरे समाज को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित त्यागी सभा भवन में सभा हुई। समाज के लोगों ने नोएडा में महिला के साथ की गई बदसलूकी की आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने श्रीकांत की पत्नी को अवैध रूप से गिरफ्तार किया और रिश्तेदारों और मित्रों को परेशान किया। एक समाज को निशाना बनाने का काम किया जा रहा है। अगर एक व्यक्ति का कसूर है, तो सजा एक व्यक्ति को ही मिलनी चाहिए ना कि उसके समस्त रिश्तेदारों और परिवार को।
विज्ञापन

त्यागी समाज ने एक ज्ञापन तहसीलदार सदर अभिषेक शाही को सौंपा। सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष त्यागी पुलिसबल के साथ मौजूद रहे। अध्यक्ष हरिओम त्यागी, दर्शन लाल त्यागी, उमेश त्यागी, कैप्टन सुरेश चंद्र त्यागी, नवीन त्यागी, अनुज त्यागी केंदुकी, सतवीर त्यागी, नीरज त्यागी, अशोक त्यागी, विजित त्यागी, संजीव त्यागी, अविनाश त्यागी, दीपक उर्फ बॉबी त्यागी, अक्षु त्यागी, विपुल बहेड़ी, मांगेराम त्यागी, राजू त्यागी, रोहन त्यागी, सचिन पावटी, विपिन त्यागी, वैभव त्यागी, रोहन, अरुण त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed