फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths riding bikes were beaten up, cash was also looted

बाइक सवार दो युवकों को पीटा, नकदी भी लूटी

Fri, 28 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding bikes were beaten up, cash was also looted
मुजफ्फरनगर, मोरना। गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी दो युवकों को रास्ते में दो दबंग युवकों ने जमकर पीटा। पीड़ितों ने मारपीट व लूटपाट की तहरीर देकर थाना पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी दो युवक इसरार पुत्र यूसुफ व इसरार पुत्र इस्लाम बाइक पर सवार होकर जान पहचान वालों को गांव सिकंदरपुर पैसे देने जा रहे थे। रास्ते में खुजेड़ा के पास दो युवकों काला व जावेद ने उनकी बाइक में साइड मारकर दोनों को गिरा दिया। विरोध करने पर युवक मारपीट करते हुए उन्हें अपने गांव खुजेडा ले गए। वहां पर भी दोनों युवकों को पीटा गया। इससे दोनों युवकों को काफी चोट आई। आरोपियों के तीसरे साथी परवेज ने भी पिटाई कर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने बताया कि आरोपितों ने उनसे 77000 रुपये भी लूट लिए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर जान माल का खतरा बताते हुए थानाध्यक्ष से कार्यवाही की गुहार लगाई। थाना प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। दोनों घायल युवकों का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed