{"_id":"5835ee7b4f1c1b462413c4c9","slug":"two-young-men-killed-in-the-accident-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 24 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाईपास पर बुधवार तड़के चार बजे एक ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते तीनों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।
दिल्ली के मोहन गार्डन निवासी नितिन मदलियार पुत्र सुरेश और उत्तम नगर निवासी अमित अग्रवाल पुत्र मनीश, गणेश पुत्र रामबहादुर, राजेश पुत्र अज्ञात और पंकज पुत्र महुराज स्विफ्ट कार से हरिद्वार जा रहे थे। सुबह करीब चार बजे कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। ट्रक के नीचे घुसने से कार के परखच्चे उड़ गए। चालक मौके से अपने ट्रक को भगाकर ले गया। कार में आगे की सीटों पर बैठे नितिन और अमित अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गणेश, राजेश और पंकज को बड़ी मुश्किल से कार के भीतर से निकाला और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने घायलों को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। जेब से मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने शवों की शनाख्त की। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना कर दी है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम परिजन मोर्चरी पहुंच गए। पुलिस ने शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने हादसे की वजह कार चालक को नींद आना बताया है।