फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two young men killed in road accident

हादसे में दो युवकों की मौत

Sat, 27 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two young men killed in road accident
खतौली। रात में रुड़की से दिल्ली एक कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। तड़के पुलिस की गाड़ी गश्त करते हुए उधर से गुजरी तो दोनों युवकों के शव और बाइक सड़क किनारे पड़े मिले। जेब से मिले कागजों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन


उत्तराखंड के रुड़की कोतवाली क्षेत्र मेहवड़ कलां निवासी कुमार गौरव (22) पुत्र प्रमोद कुमार रुहेला और रुड़की में अपने मामा के यहां रह रहा उसका दोस्त तरुण चौहान (21) गुरुवार रात पल्सर बाइक से दिल्ली के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह दोनों को एक कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देना था।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे एनएच 58 पर भैंसी कट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग दो घंटे बाद गश्त करते हुए वहां पहुंची पुलिस को दोनों के शव सड़क किनारे पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 108 एंबुलेंस को बुलवाकर शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। पुलिस को उनकी जेब से मिले कागजों से नाम-पते के आधार पर दोनों की शिनाख्त हुई।

पुलिस ने रात में ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को रुड़की पुलिस के माध्यम से सूचना भिजवाई। परिजन शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे थाने पहुंचे। तरुण चौहान मूल रूप से बरेली की आंवला तहसील के चंपतपुर गांव का निवासी था।

वह अपने मामा रिटायर्ड दरोगा रामपाल सिंह के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। कुमार गौरव के पिता प्रमोद कुमार रुहेला की ओर से थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।


वहीं, हाईवे पर बाइक सवार दोनों दोस्तों के साथ हुई दुर्घटना बृहस्पतिवार रात एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। टाइम के हिसाब से दोनों शव हाईवे पर दो घंटे तक सड़क किनारे पड़े रहे। गश्त करती हुई पुलिस  की जीप रात तीन बजे उधर से गुजरी तो पुलिस को दोनों के शव पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed