फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two years ago, five died due to drinking poisonous liquor

दो साल पहले जहरीली शराब पीने से हुई थी पांच की मौतें

Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two years ago, five died due to drinking poisonous liquor
दो साल पहले जहरीली शराब पीने से हुई थी पांच की मौतें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में भी करीब दो साल पहले जहरीली शराब कहर बरपा चुकी है। अलग-अलग मामलों में तितावी में दो, शाहपुर में एक व मीरापुर में दो लोगों की जान जहरीली शराब लील चुकी है। वहीं, पुरकाजी के भी दो लोगों की मौत जनपद सहारनपुर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने के कारण हुई थी।
- केस एक: तितावी थाना क्षेत्र के गांव हैदरनगर जमालपुर में करीब दो साल पूर्व सगे भाइयों शक्ति व सचिन की मौत जहरीली शराब पीने से हो चुकी है। उस समय भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा भी किया था, लेकिन बाद में परिजनों द्वारा कार्रवाई से इंकार किए जाने पर न तो शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और न ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

- केस दो: मीरापुर कस्बे के मोहल्ला खटीकान में कृष्ण ने करीब डेढ़ साल पूर्व आदेश के साथ मिलकर नकली शराब का सेवन कर लिया था। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था, जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेेल भेज दिया था। अब आरोपी जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केस तीन: शाहपुर के गांव बसीकलां निवासी दिलशाद उत्तराखंड के रुड़की में एक भट्ठे पर काम करता था। वहां उसने नकली शराब का सेवन किया था, जिसे गांव लाने के बाद यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
केस चार: पुरकाजी के गांव नंगला दुहेली निवासी चरण सिंह व बाली ने करीब दो साल पूर्व सहारनपुर जनपद में नकली शराब पी लिया था। उपचार के दौरान दोनों ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इस मामले में भी परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की थी।

अवैध शराब बेचने के मामले में एक साल में 581 मुकदमे दर्ज
मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध शराब का कारोबार किस तरह फैल रहा है। यह पुलिस की कार्रवाई से पता चल रहा है। एक वर्ष की अवधि में जनपद में अवैध शराब का कारोबार करने वाले 581 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 511 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। आरोपियों के कब्जे से 2,181 लीटर अवैध शराब बरामद की जा चुकी है। वहीं, 20 कच्ची शराब की भट्ठी भी पुलिस ने पकड़ी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि एक वर्ष की अवधि में दो शराब माफिया राकेश व नवनीत पुत्रगण यशपाल, निवासी गांव घटायन की करीब एक करोड़ कीमत की संपत्ति भी प्रशासन के हक में जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed