फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two teenagers missing, police filed kidnapping case

Muzaffarnagar News: दो किशोर लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा

Sun, 11 Jun 2023 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers missing, police filed kidnapping case
मदीना काॅलोनी और गांव पचैंडा खुर्द का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो किशोर लापता हो गए। पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की हैं। एक किशोर तो जांच पड़ताल में महावीर चौक तक जाता हुआ सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है।
थाना सिविल लाइन के मदीना काॅलोनी निवासी जुबेर का भाई आकिब (14) सात जून को शाम पांच बजे यह कहकर गया था कि वह मदीना चौक तक जा रहा है। इसके बाद न तो वह लौटा न ही उसकी कोई जानकारी मिल पाई। जुबेर ने सिविल लाइन थाने में अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। थाना पुलिस का कहना हैं कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि किशोर घर से ई-रिक्शा में महावीर चौक पर रोडवेज बस खड़ी होने वाले स्थान तक पहुंचता दिखाई दिया है। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लग सका हैं।
विज्ञापन

उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचैंडा खुर्द में रहने वाले जसवीर सिंह का बेटा लवकुश (14) भी पांच जून से लापता चल रहा हैं। वह पिता के डांटने के बाद नाराज होकर कहीं चला गया। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह का कहना हैं कि पुलिस दोनों किशोरों को तलाश रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed