फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two teachers absent from duty, recommendation to stop salary

दो अध्यापिकाएं ड्यूटी से गैरहाजिर, वेतन रोकने की संस्तुति

Thu, 28 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two teachers absent from duty, recommendation to stop salary
दो अध्यापिकाएं ड्यूटी से गैरहाजिर, वेतन रोकने की संस्तुति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। फलौदा और ताजपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों का बुधवार को एबीएसए ने निरीक्षण किया। इस दौरान दो अध्यापिकाएं ड्यूटी से गैरहाजिर मिलीं, जिनका वेतन काटने की संस्तुति उन्होंने बीएसए से की है।
पुरकाजी विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों का खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान फलौदा के प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक, प्राथमिक विद्यालय ताजपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय ताजपुर में सभी व्यवस्थाएं सही मिलीं। वहीं, फलौदा के प्राथमिक विद्यालय नंबर-दो में वहां तैनात सहायक अध्यापिकाएं अंजलि व पारुल अपराह्न 2:45 बजे भी ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों अध्यापिकाओं का एक-एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति बीएसए से की है।
विज्ञापन

एबीएसए ने विकास खंड पुरकाजी के समस्त परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों को समय से पहले विद्यालय न छोड़ने के साथ ही समय से स्कूल आने-जाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्यालय में शिक्षण कार्य व मिड-डे मील की व्यवस्था और विद्यालय में अन्य गतिविधियों का संचालन करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed