{"_id":"5c3e26e3bdec2273367cf9ca","slug":"two-smugglers-with-12-lakhs-of-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख की चरस-स्मैक के साथ दबोचे दो तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख की चरस-स्मैक के साथ दबोचे दो तस्कर
Wed, 16 Jan 2019 12:01 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए तस्कारों के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला हंडिया में एक घर से हो रहे नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये की चरस और स्मैक के साथ ही हजारों की नकदी बरामद की गई है। मंगलवार को प्रेसवार्ता में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस व शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात संयुक्त कार्रवाई के तहत हंडिया मोहल्ले में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी एक मकान से नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त कर रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों में अफजाल मंसूरी पुत्र रमजानी निवासी शराफत कॉलोनी, खतौली और शहर के हंडिया मोहल्ला निवासी आफताब उर्फ गोला पुत्र अखलाक पठान शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत का गांजा-चरस व स्मैक, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, लाइटर और 26,100 रुपये बरामद किए गए हैं।
एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से नशीले पदार्थ तस्करी कर रहे हैं, जिनके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी ने पुलिस टीम में शामिल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान, एसआई जितेंद्र सिंह, एसआई विनय शर्मा के साथ ही सिविल लाइंस थाने के एसआई बचनसिंह अत्री का उत्साहवर्द्धन किया है।
विज्ञापन
युवाओं को बना रहे थे नशे का आदी
मुजफ्फरनगर। दोनों आरोपी नशील पदार्थों की खरीद-फरोख्त के साथ ही युवाओं को भी नशे का आदी बना रहे थे। सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी नशीले पदार्थों को मोहल्ले के साथ ही क्षेत्र के युवाओं को भी मुफ्त में सुंघाकर उन्हें नशा करा रहे थे। एक बार नशे का आदी होने के बाद आरोपी ऐसे युवाओं को नशीले पदार्थ देने के लिए मुंहमांगी कीमत वसूल करते थे। उसके पास से लाइटर, एल्यूमिनियम पेपर आदि सामान भी मिला है।
सहारनपुर तक फैला हुआ था नेटवर्क
मुजफ्फरनगर। नशीले पदार्थों का धंधा करने वाले आरोपियों का नेटवर्क सहारनपुर तक फैला हुआ था। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि एक जनवरी को उन्होंने तीन युवकों को इसी मकान के सामने से गिरफ्तार किया था, जहां नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त की जा रही थी। तीनों आरोपियों से असलाह के साथ ही नशीले पदार्थों की पुड़िया भी बरामद की गई थी।