{"_id":"b39adaef5effcb3d61902222d71017d4","slug":"two-sides-clashed-in-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार में भिड़े दो पक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारागार में भिड़े दो पक्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में शाम के समय दो बंदियों के बीच मारपीट हो गई। कारागार के स्टाफ ने दोनों को बमुश्किल छुड़वाया। जेल अधीक्षक की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, सीओ मंडी भारी फोर्स के साथ कारागार पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को निपटाया।
जिला कारागार में बुधवार शाम बैरक नंबर आठ में बंद बंदी टीपू सुल्तान पुत्र सरदार सिंह और बैरक नंबर 17 में बंद फुरकान पुत्र मीरहसन अस्पताल में दवा लेने गए थे। शाम करीब सात बजे इस दौरान दोनों में कोहनी लगने को लेकर कहासुनी हुई और बाद में मारपीट हो गई। दोनों और के दर्जनों बंदी मौके पर इकट्ठा हो गए और हालात तनावपूर्ण हो गए। सूचना पर जेल अधीक्षक मौके पर पहुंचे और एसएसपी को मामले से अवगत कराया।
जेल प्रशासन ने दोनों पक्षों को बड़ी मुश्किल से एक दूसरे से छुड़वाया। चोट लगने से बैरक नंबर दस में बंद फुरकान का भाई सन्नवर भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची फोर्स ने बल प्रयोग कर सभी को उनकी बैरकों में धकेला। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि टीपू और फुरकान के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
दोनों में जेल से बाहर की ही कोई दुुश्मनी है। कार्रवाई के डर से सन्नवर ने खुद को चम्मच मारकर घायल कर लिया था। दोनों पक्षों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, सीओ सिटी डॉक्टर तेजबीर सिंह, सीओ मंडी अरुण कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ जिला कारागार पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बाद में दोनों को उनकी बैरकों में बंद कर दिया गया।