{"_id":"5da768bc8ebc3e015255ac4e","slug":"two-sides-clashed-in-panchayat-in-sadpur-fiercely-uproar-muzaffarnagar-news-mrt448913758","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादपुर में पंचायत में दो पक्ष भिड़े, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादपुर में पंचायत में दो पक्ष भिड़े, जमकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादपुर में पंचायत में दो पक्ष भिड़े, जमकर हंगामा
मुजफ्फरनगर। गांव सादपुर में मंगलवार को हुई छेड़छाड़ के मामले का निपटारा करने बैठी पंचायत में भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें चार लोग घायल हो गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, हालांकि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादपुर में एक ही वर्ग के दो पक्षों के बीच युवती से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया था। युवती पक्ष की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में ग्राम प्रधान पक्ष के कहने पर उसे छोड़ दिया गया था। मामले में बुधवार शाम विवाद का निपटारा कराने के लिए ग्राम प्रधान के यहां दोनों पक्षों की पंचायत आयोजित की गई थी, जिसमें गांव के मौअज्जिज लोग भी मौजूद थे। दोनों पक्षों की पंचायत चलने के दौरान वहां से कुछ ही दूरी पर स्थित उनके घरों की महिलाओं में एक-दूसरे पर छींटाकशी को लेकर कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही पंचायत में मौजूद दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर थाना पुलिस तत्काल गांव में पहुंची और भीड़ को खदेड़कर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इस पर दोनों पक्ष कोतवाली में आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों की तहरीर आई है। दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैँ, जिसके चलते फिलहाल किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।