फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two sides clash in dog dispute in Muzaffarnagar and firing on farmer

Muzaffarnagar: पालतू कुत्ते ने रेत पर किया पेशाब, विवाद में चले लाठी-डंडे, फिर किसान को मारी गोली

Mon, 20 Jun 2022 11:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Jun 2022 11:24 PM IST
सार

रेत पर कुत्ते के पेशाब करने से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। वहीं एक किसान को गोली मार दी गई।

विज्ञापन
Two sides clash in dog dispute in Muzaffarnagar and firing on farmer
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी में पालतू कुत्ते ने पड़ोसी के घर के बाहर पड़े रेत पर पेशाब कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। वहीं कुत्ते के मालिक पक्ष ने किसान सुक्रम (48) को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में किसान को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। गांव में पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन


तितावी निवासी सुक्रम (48) पुत्र विजय सिंह अपने घर पर चिनाई का कार्य करा रहा है। इसी के चलते उसने अपने घर के बाहर रेत डाला हुआ है। सोमवार रात पड़ोसी अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था। इसी बीच कुत्ते ने रेत पर पेशाब कर दिया। सुक्रम और उसके परिवार के लोगों नाराजगी जताई। वहीं दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BKU News: टिकैत का बड़ा एलान, अग्निपथ योजना के खिलाफ 24 जून को देशभर में करेंगे विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच तमंचे से गोली मारकर सुक्रम को घायल कर दिया गया। घायल के जमीन पर गिरते ही तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। देर रात तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed