फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two sides beat up, stone pelted

सूजडू में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

Mon, 19 Apr 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two sides beat up, stone pelted
सुजडू में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुजडू के मोहल्ला कूंगर पट्टी में मतदान खत्म होने के बाद देर रात वोट करने को लेकर पूर्व प्रधान पक्ष का अपने ही रिश्तेदारों के साथ विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ ही पथराव भी हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।
सोमवार देर रात गांव सुजडू के मोहल्ला कूंगर पट्टी में वोट करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। यहां से पूर्व प्रधान जुल्लू उर्फ जुल्फिकार प्रधान पद का प्रत्याशी है। जुल्फिकार का बहनोई भी उसी के मोहल्ले में रहता है। जुल्लू पक्ष को शक था कि उसके बहनोई ने अपने परिवार सहित दूसरे प्रत्याशी का समर्थन किया है। इसी बात को लेकर देर रात साले-बहनोई पक्ष के बीच तकरार हुई, जो संघर्ष में बदल गई। दोनों ओर से हथियारों का इस्तेमाल होने के साथ ही जमकर पथराव भी हुआ। संघर्ष में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर गांव में पंहुची और कई लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि रिश्तेदारों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed