फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two robbers picked up

बाइक लूट गिरोह के दो शातिर दबोचे

Tue, 15 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 15 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two robbers picked up
मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की लूट और चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। सोमवार को अलमासपुर चौराहे से गिरोह के दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन


पिछले कई माह से नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बाइक लूट और चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही थीं। पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब अलमासपुर चौराहे से दो बाइक लुटेरों को पकड़ कर पूछताछ की तो कई घटनाएं खुलकर सामने आईं। नई मंडी कोतवाली में एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पकड़े गए आरोपी आसिफ पुत्र फुरकान निवासी किदवई नगर और फैसल खान पुत्र शहजाद निवासी शहीदों वाली मस्जिद खालापार शहर कोतवाली के हैं।
विज्ञापन


इनका चार लोगों का गैंग है। दो आरोपी अमन पुत्र इमरान निवासी खालापार और आमिर उर्फ सोनू पुत्र भूरा निवासी खादरवाला शहर कोतवाली फरार हो गए हैं। पुलिस को आरोपियों के पास से तीन होंडा बाइक, एक अपाची, एक स्कूटी, एक लेपटॉप, एक फोन, एक सोने की चेन, दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस मिले हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। आरोपी फैसल खान पहले एक बार देहरादून से लूट में जेल गया था। कोतवाली क्षेत्र की कई लूट की घटनाओं को आरोपियों ने कबूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सीओ अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, कूकड़ा चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार और सिपाही विजय कुमार, नितिन कुमार, सतीश कुमार आदि लुटेरों का पकड़ने वाली टीम में रहे। वहीं, पकड़े गए लुटेरों ने वारदातों को अंजाम देने के लिए एक ही क्षेत्र का चुनाव कर रखा था। इसमें नई मंडी के कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर स्टोपिंग स्टोन स्कूल के पास की जगह तय थी। लुटेरों ने अधिकतर घटनाओं को यहीं पर अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed