फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two parties clashed in a family dispute, stone pelting and firing, six injured

Muzaffarnagar News: पारिवारिक विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव और फायरिंग, छह घायल

Wed, 21 May 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in a family dispute, stone pelting and firing, six injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खालापार थाने के मोहल्ला रामपुरम में पारिवारिक विवाद में विवाहिता व ससुराल पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडों के अलावा चाकू चले। पथराव और फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। विवाहिता पक्ष ने 22 लोगों को नामजद कराया है। खालापार के मोहल्ला रामपुरम निवासी शोएब की बहन शबनम की शादी शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली निवासी मुशर्रफ के साथ हुई थी। शबनम सोमवार रात में रोते हुए बच्चों के साथ घर पहुंची। बाद में मुशर्रफ भी अपने साथियों के साथ ससुराल आ पहुंचा। आरोप है कि मारपीट होने पर मुशर्रफ ने अपने साले जुनेद को ईंट और चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शोएब व उसके परिजन घायल जुनेद को जिला अस्पताल ले गए।
इसी दौरान आरोपी पक्ष के काफी लोग उनके घर पहुंचे और मामला सुलझाने की बात करने लगे। दोनों पक्षोंं के गणमान्य लोगों के बात करने के दौरान आरोपी पक्ष ने एक बार फिर से मारपीट कर दी। मोबिन पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

हमलावरों ने शोएब के सिर में पिस्टल की बट और नौशाद के सिर में चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने पथराव भी किया। खालापार थाना पुलिस ने पहुंच कर मामला संभाला। पुलिस ने बताया कि शोएब, जुनेद, नौशाद सहित छह लोग घायल हुए हैं। इसमें एक हमलावर पक्ष का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि विवाहिता पक्ष के पास लाइसेंसी राइफल है। इस पक्ष ने राइफल तानी थी। इस राइफल को कब्जे में लिया गया है। सुऐब ने मुशर्रफ, शबलू, बबलू, सरताज, तहसीन, मोबीन सहित 22 लोगों को नामजद कराते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घायलों को रात में ही जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों में पुरानी रिश्तेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed