{"_id":"6436c6102e9dd45a1f01c5c4","slug":"two-nominations-for-the-post-of-chairman-and-one-for-member-muzaffarnagar-news-c-14-1-188197-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य के लिए एक नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य के लिए एक नामांकन
विज्ञापन
बुढ़ाना में नामांकन पत्र खरीदते दावेदार।
दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 43 और सदस्य के लिए 338 ने प्रपत्र लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन केवल तीन नामांकन दाखिल किए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य के लिए केवल एक नामांकन दाखिल हुआ।
अध्यक्ष पद पर चरथावल से एक और पुरकाजी से एक नामांकन दाखिल हुआ है। सदस्य पद के लिए केवल खतौली में एक नामांकन दाखिल हो पाया है। नामांकन प्रपत्र अध्यक्ष पद के लिए 43 और सदस्य के लिए 338 ने प्रपत्र लिए हैं।
खतौली में बुधवार को 36 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि सदस्य पद के लिए एक नामाकंन पत्र जमा कराया गया है। जानसठ में अध्यक्ष पद के लिए शाहनजर, मुसाहिब, मोहम्मद कामिल, अश्वनी, संदीप सैनी और गुलनाज ने नामांकन पत्र खरीदे। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव , एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओ शकील अहमद ने निरीक्षण किया। मीरापुर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए जाहिर, योगेंद्र, राजकुमार सैनी, अनिता सैनी, मोहम्मद जुल्फिकार व अंजुम ने नामांकन फार्म खरीदा। भोकरहेड़ी के लिए रीटा, सरला, सुनीता, सरमा और रविदत्त ने नामांकन फार्म खरीदा।
विज्ञापन
इस तरह खरीदे नामांकन फार्म
निकाय फार्म
मुजफ्फरनगर 228
पुरकाजी 54
चरथावल 45
खतौली 73
जानसठ 57
मीरापुर 52
भोकरहेड़ी 18
बुढ़ाना 24
शाहपुर 65
सिसौली 08