फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two market seals are being made illegally in the city

शहर में अवैध रूप से बन रही दो मार्केट सील

Wed, 18 Mar 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two market seals are being made illegally in the city
शहर में अंसारी रोड पर त्यागी मार्केट में सील लगाते एमडीए के अफसर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर में अवैध रूप से बन रही दो मार्केट सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में चल रहे अवैध निर्माण पर एमडीए ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अंसारी रोड पर त्यागी मार्केट में अनुमति से तीन गुना निर्माण किया जा रहा था। अहिल्याबाई चौक पर बिना अनुमति के ही निर्माण हो रहा था। दोनों मार्केट सील कर दी गई हैं।

एमडीए सचिव महेंद्र सिंह को शिकायत मिली थी कि अहिल्याबाई चौक पर बिना नक्शा पास कराए मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही अंसारी रोड पर नक्शे से तीन गुना भूमि पर निर्माण की भी शिकायत मिली। एमडीए सचिव ने अफसरों को मौके पर जांच के लिए भेजा। एमडीए अधिकारियों के अनुसार अहिल्याबाई चौक पर जिम संचालक तृतीय तल पर निर्माण कर रहा था, जिसे एमडीए ने सील कर दिया। निर्माण के लिए कोई नक्शा पास नहीं कराया गया। अंसारी रोड पर ममता डेवलपर्स द्वारा प्राधिकरण से स्वीकृत नक्शे से अधिक पर निर्माण कराया जा रहा था। इसे भी सील कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता पीसी शर्मा, सहायक अभियंता सुनील गुप्ता, अवर अभियंता राजीव त्यागी, हितेश गुप्ता, जयकरण सिंह एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे। सील के बाद निर्माण स्थल पर किसी का भी प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed