{"_id":"66266a95324c3f24c50a0125","slug":"two-laborers-died-due-to-suffocation-while-cleaning-sewer-in-muzaffarngara-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: सीवर में सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: सीवर में सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 22 Apr 2024 07:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:32 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर सोमवार शाम को सीवर की सफाई कर रहे दो मजदूरों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मजदूर शहर के एटूजेड प्लांट के पास सफाई के लिए सीवर में उतरे थे।
विज्ञापन
सीवर की सफाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार शाम को सीवर की सफाई कर रहे दो मजदूरों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। शहर के एटूजेड प्लांट के पास सफाई के लिए सीवर में उतरे दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शहर के खालापार निवासी हाजी शमीम (62) और गहराबाग निवासी वाजिद (27) सोमवार शाम को सीवर की सफाई के लिए गए थे। दोनों सीवर में उतर गए, लेकिन अचानक ढक्कन बंद हो जाने के कारण दोनों फंस गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने दोनों को बामुश्किल बाहर निकाला। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस देरी से पहुंची। किसी तरह दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनेां की मौत हेा गई है।
विज्ञापन