{"_id":"a9000f9e0d68c370f97e3920f1681dbe","slug":"two-killed-in-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन बना दो दोस्तों का काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन बना दो दोस्तों का काल
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना। सहारनपुर रोड पर रोहाना के पास दो बाइक टकराने से बाइक सवार चार लोग सड़क पर जा गिरे, और वहां से गुजरे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिसमें दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
शहर कोतवाली के गांव बहेड़ी निवासी सतेंद्र पुत्र रमेश (22) अपने साथी चरथावल के आखलौर निवासी रामकुमार उर्फ रामू पुत्र ईश्वर (23) के साथ मंगलवार सुबह बाइक से देवबंद सब्जी लेने जा रहा था। उनकी बाइक के पीछे मुजफ्फरनगर निवासी अंकित (25) की बाइक थी।
अंकित भी अपनी पत्नी डिंपल (23) के साथ देवबंद की ओर जा रहा था। सहारनपुर मार्ग पर रोहाना से आगे ढांडी की पुलिया के निकट दोनों बाइक आपस में टकरा गई और बाइक सवार चारों व्यक्ति सड़क पर गिर गए। इसी दौरान वहां से गुजरे एक अज्ञात वाहन ने सतेंद्र और रामकुमार को बुरी तरह कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन का किसी को कुछ पता नहंी चला। घटना की सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दंपति को अस्पताल भेजा गया जबकि घायल दंपति को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक परिजनों में कोहराम मचा है।