फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two killed in accident near Kailashnagar

कैलाशनगर के पास हादसे में दो की मौत

Fri, 06 Aug 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accident near Kailashnagar
कैलाशनगर के पास हादसे में दो की मौत
विज्ञापन

रतनपुरी। कैलाशनगर के पास बुधवार देर रात हुए हादसे में गांव भंगेला निवासी दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार तड़के मौत हो गई।
खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भंगेला निवासी इशाक मेवाती उर्फ पौदे प्रधान (58) व ग्यासुद्दीन (56) बुधवार देर रात बाइक पर रतनपुरी से अपने गांव जा रहे थे। बुधवार रात करीब 11.40 बजे कैलाशनगर के पास अंधेरे में अचानक तीन सांड़ आपस में लड़ते हुए बीच सड़क पर आ गए, जिनसे उनकी बाइक जा टकराई। सांड़ों से बाइक टकराते ही दोनों ग्रामीण सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न पहने होने के कारण दोनों ही को सिर में गंभीर चोटें आईं और वे अचेत हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर रतनपुरी थाना पुलिस ने उन्हें बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में ले जाकर भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार तड़के उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों ने घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया, जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर उनके शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। दोपहर बाद दोनों ग्रामीणों के शव गांव भंगेला ले जाए गए, जहां गमगीन माहौल में सुपुर्दे-खाक कर दिए गए। क्षेत्र के सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने उनके घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed